Ranchi News: जीण माता सेवा संघ ने निकाली भव्य निशान यात्रा, भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु
रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। आदिशक्ति श्री जीण माता सेवा संघ, रांची के तत्वावधान में शनिवार को चतुर्थ वार्षिक उत्सव एवं सावन सिंधारा महोत्सव के अवसर पर निशान यात्रा का आयोजन किया गया। पहाड़ी मंदिर के समीप स्थित जीण माता मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा गाड़ीखाना चौक, शहीद चौक, गांधी चौक और चुरूवाला चौक होते हुए हरमू रोड स्थित श्री दिगंबर जैन भवन पहुंचकर संपन्न हुई। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति भाव में कोई कमी नहीं दिखी। संघ के संरक्षक मोहन लाल व विजय खुटेटा, संयोजक डॉ. गौरव मित्तल, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल तथा सचिव प्रमोद खंडेलवाल व अरुण खुटेटा के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हाथों में जीण माता के निशान (ध्वज) थामे भक्त जीण माता की जय... के जयकारों और भजनों की धुन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.