Ranchi News: जीजा की हत्या के आरोप में दंपति को बेल नहीं
रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: रांची। साले की पत्नी से संबंध रखने के विवाद में जीजा की हत्या कराने के आरोपी विनोद उरांव और उसकी पत्नी राजमुनी देवी को अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच में सामने आया कि संजय उरांव का अपने साले विनोद उरांव की पत्नी राजमुनी देवी से कथित संबंध था। इसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि विनोद ने पत्नी की सहमति से संजय की हत्या की साजिश रची और अमरदीप खलखो व अनूप उरांव की मदद से चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दिनदहाड़े हत्या के आरोपी की जमानत खारिज गिरफ्तारी के बाद से चारों आरोपी जेल में बंद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.