Ranchi News: जीएमसीएच निर्माण स्थल पर ट्रेलर की चपेट में मजदूर गंभीर, केस दर्ज
रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रांची। रांची स्मार्ट सिटी के निर्माणाधीन गौतम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल साइट पर बुधवार की शाम हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर अजय उर्फ अज्जू महानंद साइट पर प्लंबर के रूप में कार्यरत है। उसकी मां पदमा देवी ने धुर्वा थाना में टुनटुन पांडेय, रमेश शर्मा और साइट मैनेजर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता के मुताबिक, अजय जीएमसीएच के मुख्य गेट के पास ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन अपोलो अस्पताल साइट से जुड़े ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने चालक टुनटुन पांडे, साइट इंचार्ज रमेश शर्मा तथा संबंधित प्रबंधन पर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। फिलहाल घायल का इलाज रिम्स में चल रहा है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.