Ranchi News: जिला स्कूल मैदान में दिखेगा स्वरवेद महामंदिर का स्वरूप, खूंटी पूजन हुआ
रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: रांची। श्री राम लला पूजा समिति, रांची के तत्वावधान में जिला स्कूल प्रांगण में दुर्गा पूजा आयोजन के लिए बुधवार को विधि-विधान से खूंटी पूजन किया गया। कार्यक्रम संरक्षक चंद्रदेव प्रसाद सिंह, अध्यक्ष अशोक चौधारी और कुणाल अजमानी के नेतृत्व में हुआ। अध्यक्ष अशोक चौधारी ने बताया कि पूजा समिति के तीसरे वर्ष के अवसर पर इस बार वाराणसी स्थित दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र 'स्वरवेद महामंदिर धाम' का भव्य प्रारूप तैयार किया जाएगा, जिसे बनने में लगभग 60 दिन लगेंगे। 180 फीट ऊंचे और सात मंजिला इस अलौकिक आध्यात्मिक मंदिर की वास्तुकला और कलाकृतियां रांचीवासियों के लिए मुख्य आकर्षण होंगी। खूंटी पूजन में समिति के दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
खूंटी पूजन का आयोजन रांची। श्री राम लला पूजा समिति रांची के तत्वावधान में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.