Ranchi News: जिला स्कूल में एनएसएस की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के तत्वावधान में शनिवार को सीएम उत्कृष्ट जिला स्कूल, रांची में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की राज्य स्तरीय बैठक सह कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक सह राज्य कार्यक्रम समन्वयक नीलम आईलीन टोप्पो ने एनएसएस को मुहिम के रूप में चलाने का आह्वान किया। कार्यशाला में क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार, पूर्व क्षेत्रीय निदेशक दीपक कुमार, साहेबगंज कॉलेज के सहायक प्राध्यापक कुमार प्रशांत भारती और एनएसएस रांची विवि के समन्वयक किशोर सुरीन ने विचार रखे। संचालन डॉ. शाहनवाज कुरैशी व सीमा तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन समीर कुमार ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.