Ranchi News: जिला योगासन चैंपियनशिप शुरू, आज जूनियर वर्ग के मुकाबल
रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: रांची। जिला योग संघ के तत्वावधान में शनिवार से जीडी गोयंका स्कूल, नामकुम में दो दिवसीय रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू हुई। पहले दिन सीनियर वर्ग के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने कौशल दिखाया। उद्घाटन स्कूल चेयरमैन मदन सिंह व अन्य अतिथियों ने किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार की सुबह 9 बजे से जूनियर वर्ग के मुकाबले और दोपहर 3 बजे से टाइटल स्पर्धा होगी, जिसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर संघ के पदाधिकारी व खेल प्रेमी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आज से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.