Ranchi News: जिला प्रशासन ने कराया सिद्धि का स्कूल में नामांकन
रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: रांची। रांची की सिद्धि सिंह का नामांकन विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल धुर्वा में जिला प्रशासन के सहयोग से करा दिया गया है। डीएसई बादल राज ने गुरुवार को सिद्धि का नामांकन कराया। एक दिन पहले सिद्धि ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि स्कूल में उसका नामांकन नहीं लिया जा रहा है। फीस जमा करने को लेकर भी परेशानी हो रही है। सिद्धि ने कहा था कि फीस वृद्धि को लेकर उनके पिता ने विरोध किया था, जिसके बाद से स्कूल में उनका नामांकन नहीं लिया जा रहा था। सिद्धि ने न्यायालय से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई थी। सोशल मीडिया में उनके पोस्ट के बाद डीसी ने उनका नामांकन कराया और अपने अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.