Ranchi News: जिला छठ पूजा समिति ने लगाया सेवा शिविर, व्रतियों को बांटी पूजन सामग्री
रांची, नवम्बर 13 -- Ranchi News: रांची। रांची जिला छठ पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को नहाय-खाय के अवसर पर किशोरगंज रोड नंबर-दो स्थित एलपी पब्लिक स्कूल परिसर में सेवा शिविर लगाया गया। इसमें हजारों छठव्रतियों के बीच साड़ी, सूप और आवश्यक पूजन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न छठ घाट समितियों के सदस्य, श्रद्धालु व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए। व्रतियों ने सूरजभान सिंह के नेतृत्व में हो रहे इस सेवा कार्य की सराहना की। मौके पर संरक्षक सांसद संजय सेठ, सांसद महुआ माजी, पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, रमेश सिंह, शशांक राज, कुमार राजा, ऐश्वर सेठ समेत कई समाजसेवी, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: छोटी दुर्गा स्थान में 251 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण यह भी पढ़ें- Hajipur News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.