रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: चारदीवारी तोड़ी, कटहल खाए और आम के पेड़ों को पहुंचाया नुकसान तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के जेगो मोड़ में मंगलवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जिला परिषद सदस्य दिलीप सेठ के आवास परिसर में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने चारदीवारी तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और करीब दो घंटे तक कटहल खाए। इस दौरान आम के पेड़ों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।जिप सदस्य दिलीप सेठ ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल वन विभाग के वनपाल को दी गई थी, लेकिन सूचना के बावजूद विभाग का कोई अधिकारी या कर्मी मौके पर निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा। इसे लेकर उन्होंने वन विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हाथियों का लगातार आना लोगों की जान-माल के लिए खतरा बनता जा रहा है। ऐसे में वन विभाग जल्द राहत पहुंचाने के लिए प्रभाव...