Ranchi News: जितिया मनाने गए किसान के घर से जेवरात-नकदी चोरी
रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के साहेर लोटरदाग गांव निवासी किसान लक्ष्मी नारायण कुमार महतो के घर रविवार रात चोरों ने मुख्य दरवाजे का सटर तोड़कर चोरी की। लक्ष्मी नारायण ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगड़ी थाना में केस दर्ज कराया है। आवेदन के अनुसार, वह परिवार के साथ दो अक्टूबर को पालकोट, गुमला स्थित मामा ससुर के घर जितिया पर्व मनाने गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घर का सटर टूटा होने की जानकारी दी। घर लौटने पर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर बक्से में रखी सोने की कान की बाली, सोने का लॉकेट, चांदी की बिछिया, एक जोड़ी पायल और 5600 रुपये नकद गायब मिले। इसके अलावा चोर दो बोरी चावल, एक साइकिल, कांसा के बर्तन, जमीन से संबंधित कागजात और परिवार के कपड़े भी ले गए। नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.