Ranchi News: जितिया पर सतपुतिया 200 तो हरा साग 100 रुपये किलो बिका
रांची, अक्टूबर 2 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और आरोग्य के लिए रखे जाने वाले महापर्व जिउतिया (जीवित्पुत्रिका) के अनुष्ठान की शुरुआत शुक्रवार (2 अक्तूबर) को 'नहाय-खाय' के साथ हो जाएगी। इस पवित्र व्रत में इस्तेमाल होने वाली पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए रांची समेत आसपास के बाजारों में गुरुवार को महिलाओं की भारी भीड़ रही। हालांकि, इस बार जिउतिया के बाजार में महंगाई ने लोगों की जेब पर भारी असर डाला है। विशेष रूप से व्रत में अनिवार्य मानी जाने वाली सब्जियों और साग के दाम आसमान छू रहे हैं। खासकर पारंपरिक 'सतपुतिया' (झिंगनी) के दाम इस बार रिकॉर्ड 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। दाम बढ़ने के कारण यह काफी कम आपूर्ति है। जिससे आम खरीदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी महंगाई के कारण महिलाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.