Ranchi News: जाम से निजात के लिए शहर में फ्लाईओवर निर्माण की मांग
रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। झारखंड पार्टी के जिला महासचिव योगेश वर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर खूंटी शहर में पिपराटोली से शहर तक फ्लाईओवर निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिला गठन के बाद शहर का विस्तार और वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। रिम्स रेफर मरीजों, स्कूली बच्चों और प्रतिदिन गुजरने वाले 200-250 टैंकरों के कारण यातायात व्यवस्था और प्रभावित होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.