Ranchi News: जामटोली रोड में तीन दिन होगी मां काली की पूजा
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। श्री श्री काली पूजा समिति जामटोली रोड की शनिवार को हुई बैठक में इस वर्ष मां काली की तीन दिवसीय पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा जामटोली रोड स्थित रानी बगान के बाबा गली पूजन स्थल पर होगी। समिति के अनुसार, 8 नवंबर को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। 9 नवंबर को संध्या महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण होगा। वहीं, 10 नवंबर को मां काली की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। पूजा के मुख्य पुरोहित अक्षय घोषाल और मुख्य यजमान गौतम देवघरिया होंगे। बैठक में वाणी कुमार राय, विश्वजीत शर्मा, मुकेश राय, सौमित्र शर्मा, प्रशांत दत्ता, प्रेम महतो, डॉ. रमेश गुप्ता, बलराम देवघरिया, पंकज गुप्ता और संजीव दुबे सहित समिति के कई सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: काली पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.