Ranchi News: जानलेवा और लूटपाट के आठ आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी
रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। बेड़ो थाना क्षेत्र में मारपीट, जानलेवा हमला और लूटपाट के मामले में आठ आरोपियों को शनिवार को अपर न्यायायुक्त देवाशीष मोहापात्रा की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। बरी किए गए आरोपियों में शेख अंजार, शेख उर्मल उर्फ शेख रुमाल, शेख मौसिल उर्फ शेख मौसुल, शेख केयामुल, शेख मोकीम, शेख जाबिर, शेख साकिब और शेख नसीद शामिल हैं। सभी बेरो थाना क्षेत्र के चचकोपी गांव के निवासी हैं। मामला 3 मार्च 2023 का है। प्राथमिकी के अनुसार, शेख आफताब अपने चाचा के घर मकान निर्माण के लिए 50 हजार रुपये देने गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप था कि अंजार ने उन पर चाकू से हमला किया, जबकि अन्य आरोपियों ने लाठी और ईंट से मारपीट की। पीड़ित को इलाज के लिए रिम्स भेजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.