Ranchi News: जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग
रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। लोकहित अधिकार पार्टी की विशेष बैठक भामाशाह नगर, रिंग रोड सुकुरहुटू स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने की। बैठक में पार्टी के विस्तार, जातीय जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग कॉलम जोड़ने, गिरिडीह उपचुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हुई। नेताओं ने जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग उठाई। साथ ही संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर रामविलास साव, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, अजय गौतम, कपिल साहू सहित पार्टी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.