रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। आदिवासी लोहरा समाज के प्रखंड अध्यक्ष अनुप लोहरा के नेतृत्व में मंगलवार को कांके अंचल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें प्रखंड की 32 पंचायतों से आए सैकड़ों लोहरा समाज के लोगों के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अंचल कार्यालय से जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने और लोहरा समाज की जमीन को सामान्य जाति की बताकर दाखिल-खारिज किए जाने का विरोध किया। इस संबंध में सीओ को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि राज्य सरकार और झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार खतियानी लोहार ही लोहरा हैं। उपायुक्त के आदेश के तहत लोहार के वंशजों को आदिवासी लोहरा जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की गई। इसके साथ लोहार जाति को सामान्य जाति बताकर जमीन बेचने वाल...