Ranchi News: जहर खाने के दो दिन बाद महिला की मौत
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। राजाडेरा पंचायत के धुरलेटा गांव निवासी 24 वर्षीय मीना देवी, पति रौशन उरांव की इलाज के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। उसने गुरुवार रात जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल, रांची में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। घटना की सूचना मिलने पर अनगड़ा पुलिस मृतका के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.