Ranchi News: जहरीले सांप के डंसने से महिला की मौत
रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। अड़की थाना क्षेत्र के जोरको गांव में शनिवार की रात जहरीले सांप के डसने से 27 वर्षीय महिला सुरजू देवी की मौत हो गई। मृतका जोरको गांव निवासी बाले मुंडा की पत्नी थी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सुरजू देवी शनिवार रात घर में जमीन पर सोई हुई थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसकी कोहनी में डस लिया। सांप के डसने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए खूंटी स्थित सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.