Ranchi News: जसपुरिया बीएड कॉलेज में करम महोत्सव आयोजित
रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। जसपुरिया बीएड कॉलेज बीसा में मंगलवार को करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं के स्वागत गान से हुई। मुख्य अतिथि कॉलेज के अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने विधिवत करम डाल की पूजा की। पूजा-अर्चना कर प्रकृति, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की गई। जैलेंद्र कुमार ने करम पर्व की सांस्कृतिक और सामाजिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे पर्व समृद्ध लोक परंपराओं, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। प्रशिक्षु संगीता कुमारी ने करम पर्व के महत्व पर विचार रखे। इसके बाद बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने करम समूह नृत्य प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- प्रकृति से जुड़ाव और सामूहिकता का संदेश देता है करम पर्व : प्रो राजीव मनोहर प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.