Ranchi News: जल मीनार के तीन सोलर पैनल चोरी, तीन गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के असरो गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत लगी जल मीनार के तीन सोलर पैनल चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कफील अहमद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए तीनों सोलर पैनल बरामद कर लिए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में डूमरदोन गांव निवासी 30 वर्षीय सुजीत उरांव, 24 वर्षीय पृथ्वीराज उरांव और असरो गांव निवासी 25 वर्षीय मनोज उरांव शामिल हैं। सुजीत उरांव के पिता स्व. दण्डु उरांव, पृथ्वीराज उरांव के पिता भिखू उरांव और मनोज उरांव के पिता स्व. बंधना उरांव हैं। पुलिस के अनुसार केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत असरो गांव में स्थापित जल मीनार में लगे तीन सोलर पैनल चोरी कर लिए गए थे। मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.