रांची, अगस्त 6 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। उप विकास आयुक्त सह जिला जल एवं स्वच्छता समिति के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित बैठक में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन की समीक्षा, शेष कार्य जल्द पूरे करने के निर्देशयोजनाओं की अद्यतन स्थिति बैठक में कार्यपालक अभियंता-सह-सदस्य सचिव मनीष कुमार ने जल जीवन मिशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। समीक्षा के क्रम में डीडीसी ने सिंदरी-पुरनानगर बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना सहित अन्य लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कोयनारा तथा जयपुर-बनई जलापूर्ति योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर कार्य में ते...