रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: नगड़ी, प्रतिनिधि। नमामि स्वर्णरेखा जोहार स्वर्णरेखा की ओर से नगड़ी स्थित स्वर्णरेखा नदी की उद्गम स्थली रानी चुंआ से पहाड़ी मंदिर, रांची तक 22 किमी सोमवार को कांवड़ यात्रा निकाली गई। रानी चुंआ में पूजा-अर्चना और गंगा यात्री पीयूष पाठक की महाआरती के बाद यात्रा शुरू हुई। कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए कलश में जल भरा और पैदल पहाड़ी मंदिर के लिए रवाना हुए। नमामि स्वर्णरेखा के विजय पाठक, समाजसेवी तपेश्वर केशरी, कुशवाहा विजय मेहता, अजय महतो, दीपेश कुमार निराला, शीला देवी और अशोक सहित अन्य लोगों ने भगवा झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में बच्चों और महिलाओं सहित सैकड़ों कांवड़िए शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: भास्कर धाम से हरिहर धाम तक निकाली गई कांवर यात्रा कांवड़ यात्रा नगड़ी चे...