Ranchi News: जलमीनार चार महीने से खराब, पेयजल के लिए भटक रहे ग्रामीण
रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय बेड़ो के गुमला रोड मुहल्ले में जिला अभियंता विभाग की ओर से बनाई गई सोलर जलमीनार पिछले मई से खराब पड़ी है। निर्माण के कुछ माह बाद ही जलमीनार का सोलर सिस्टम खराब हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, इसकी शिकायत पेयजल विभाग से की गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। मुहल्ले में पेयजल का एकमात्र साधन यही सोलर जलमीनार है। इसके खराब होने से दर्जनों घरों के लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में लगाए गए सौर जलमीनारों में आधे से अधिक खराब पड़े हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं है। जलमीनार चालू रहने पर आसपास के दर्जनों घरों के लोग यहां से पानी लेते थे। ग्रामीणों ने जनहित में खराब सोलर जलमीनार की शीघ्र मरम्मत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.