Ranchi News: जलप्रपात के विकास को लेकर की बैठक
रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के चलनिया गांव में ग्रामीणों की बैठक रविवार को संदीप कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरीय नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश शामिल हुए। मौके पर ऐतिहासिक बाघलता जलप्रपात में सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर रणनीति बनाई गयी। स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने कहा कि जलप्रपात में पथ, प्रकाश व्यवस्था, सीढ़ी समेत अन्य सुविधाओं के विकास के लिए राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पर्यटन सचिव और उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। बताया गया कि बाघलता जलप्रपात में करीब 350 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है। यहां सालभर सैलानियों की भीड़ रहती है। बैठक में गबेश्वर महतो, उदय कुमार, राजेंद्र महतो, किशुन मुंडा, रामनाथ महतो, सुरेश महतो, राजेश महतो समेत अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.