रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने बुधवार को तोरपा प्रखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल पांडुपुडिंग और पेरवाघाघ जलप्रपात का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकारी एजेंसियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सबसे पहले पांडुपुडिंग जलप्रपात का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था, शौचालय, पहुंच पथ, वाहन पार्किंग सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

पेरवाघाघ से पांडुपुडिंग तक ट्रेकिंग पाथवे उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी प्रक...