Ranchi News: जलजमाव से विजय नगर बना तालाब, सीओ-बीडीओ ने किया निरीक्षण
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा के नेताजी चौक स्थित विजय नगर मुहल्ला इन दिनों तालाब में तब्दील हो गया है। लगातार बारिश के बाद पूरे मुहल्ले में पानी भर गया है। निकासी का कोई रास्ता नहीं होने से कई दिनों से जमा पानी में दुर्गंध उठने लगी है, जिससे लोगों में महामारी फैलने का डर सताने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी निकासी की नाली पर अवैध रूप से घर और चहारदीवारी बना दिए जाने के कारण पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। इसी वजह से हर बरसात में यही स्थिति बन जाती है। पिछले तीन-चार वर्षों से बरसात के मौसम में विजय नगर जलमग्न हो रहा है। जलजमाव के कारण लोगों को घरों से निकलने में भारी परेशानी हो रही है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और लोगों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। कई घरों में सांप-बिच्छू घुसने की आशंका बनी हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.