Ranchi News: जलजमाव से राहे में ढहा इंदिरा आवास, लाखों की संपत्ति नष्ट
रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश से राहे गांव में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। पिछले एक सप्ताह से धोबी मोहल्ला में घुटने भर पानी जमा है, जो बहकर ठाकुर मोहल्ला में फैल रहा है। दोनों मोहल्लों में जलनिकासी की व्यवस्था ठप होने से लोगों का आवागमन प्रभावित है और स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं। शुक्रवार शाम जलजमाव के कारण ठाकुर मोहल्ला निवासी संजय रवानी का एक छत वाला इंदिरा आवास अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में घर में रखा घरेलू सामान, अनाज और अन्य जरूरी सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। हालांकि घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित के अनुसार घर गिरने से लाखों रुपये की क्षति हुई है। संजय रवानी ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.