Ranchi News: जलजमाव से त्रस्त दुकानदार विधायक से मिले
रांची, जुलाई 2 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से काठीटांड़ जाने वाली सड़क पर हल्की बारिश में भी सड़क और बाजार के जलमग्न होने से परेशान ब्लॉक रोड के दुकानदारों और नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को विधायक नवीन जायसवाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक रोड में वर्षों से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क और बाजार जलमग्न हो जाते हैं, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी होती है। पैदल चलने वालों, खासकर महिलाओं को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। दुकानदारों ने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। आवश्यक कार्रवाई करने का मिला आश्वासनविधायक नवीन जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.