Ranchi News: जलंगा गांव में निकाली गई कलश यात्रा, शिवालयों में हुआ जलाभिषेक
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत जलंगा गांव में श्रद्धा और भक्ति के माहौल में कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और भगवान शिव व बजरंगबली के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा के आयोजन को लेकर गांव की महिलाओं ने दो दिन पूर्व बैठक कर विचार-विमर्श किया था। बैठक में सर्वसम्मति से शुक्रवार की सुबह कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार सुबह महिलाओं ने अपने-अपने घर व आंगन की साफ-सफाई करने के बाद गांव में एकत्रित होकर यात्रा की तैयारी की। भाजपा महिला मोर्चा खूंटी जिला अध्यक्ष सीमा देवी के नेतृत्व में महिलाएं गेरुआ वस्त्र धारण कर करीब दो किलोमीटर दूर स्थित खरवा गढ़ा नदी पहुंचीं। वहां भगवान भोलेनाथ की स्तुति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.