Ranchi News: जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जनसंगठन को मजबूत बनाने पर जोर
रांची, जुलाई 14 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। कोईल कारो जनसंगठन के तत्वावधान में 5 जुलाई को आयोजित विजय संकल्प दिवस की समीक्षा बैठक सोमवार को जोराटोली बगीचा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जनसंगठन के उपाध्यक्ष जोन जुरसेन गुड़िया ने की। बैठक की शुरुआत संगठन के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत जेम्स गुड़िया की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। बैठक में डूब क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्वजों द्वारा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए शुरू किए गए आंदोलन को कमजोर नहीं पड़ने देना है। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के बाद जनसंगठन की गतिविधियों में अपेक्षाकृत शिथिलता आई है। इसे दूर करने के लिए गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने तथा लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.