Ranchi News: जर्जर सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध
रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के बसंतपुर गांव में शुक्रवार शाम ग्रामीणों ने जर्जर सड़क के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कलेश्वर बढ़ाईक के नेतृत्व में ग्रामीण बसंतपुर पंचायत सचिवालय के समीप एकत्र हुए और बसंतपुर-पोगड़ा मुख्य मार्ग सहित गांव की गलियों में धान रोपकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से कीचड़ और बदबू फैल जाती है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। 15 वर्ष पुरानी सड़क हुई बदहाल:ग्रामीणों के अनुसार गांव की पीसीसी सड़क बने करीब 15 वर्ष हो चुके हैं। अब सड़क कई जगहों से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जबकि कुछ स्थानों पर मिट्टी जमा होने से बरसात में सड़क पूरी तरह कीचड़मय हो जाती है। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।मरम्मत नहीं हुई तो होगा आं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.