Ranchi News: जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। जर्जर हो चुके सीआईटी-बाहेया-झारखंड मोड़ मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने पूर्व विधायक रामकुमार पाहन के नेतृत्व में बाहेया तीन सीमाना के पास विरोध प्रदर्शन कर सड़क जाम किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने राज्य सरकार और खिजरी विधायक राजेश कच्छप के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया। उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई को ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर सड़क जाम किया था। उस समय विधायक राजेश कच्छप ने एक माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया था। दो माह बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: इटकी की पांच प्रमुख सड़कें बदहाल, हजारों ग्रामीण परेशान मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.