Ranchi News: जरिया लैंपस में किसानों को कृषि योजनाओं और मिलेट मिशन की दी गई जानकारी
रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के जरिया पंचायत भवन में शुक्रवार को कृषि विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर जरिया लैंपस लिमिटेड की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लैंपस अध्यक्ष पेरो उरांव और संचालन सचिव इंद्रनाथ महतो ने किया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। झारखंड राज्य सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार सिंह ने किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की सुविधा की जानकारी दी और अधिक से अधिक किसानों से लैंपस का सदस्य बनने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक और लैंपस सचिव ने किसानों के खेतों का भ्रमण कर फसलों का भी जायजा लिया。
उन्नत खेती और मिलेट मिशन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.