रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। दीपावली को लेकर राजधानी में पटाखा बाजार सजाने की तैयारी पूरी हो गई है। इस बार जयपाल सिंह मुंडा मैदान के सामने 21 पटाखा दुकानें लगेंगी। जिला प्रशासन और रांची नगर निगम के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व वर्षों की तरह निर्धारित स्थल पर पटाखों की बिक्री की अनुमति देने पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही पटाखा दुकानदारों के सामने दुकान लगाने को लेकर उत्पन्न असमंजस भी दूर हो गया है। जिला प्रशासन से विधिवत अनुमति प्राप्त दुकानदार अब निर्धारित स्थल पर अपनी दुकानें लगा सकेंगे। इस संबंध में अनुमंडल दंडाधिकारी की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत पूर्व में जारी निषेधाज्ञा में संशोधन किया गया है। संशोधन के तहत निर्धारित स्थलों पर प्रशासन से अनुमति प्राप्त दुकानदारों को पटाखों ...