रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र के काली बाबू स्ट्रीट में एक अपार्टमेंट में रहने वाले संजय दरगड़ से जयपाल सिंह स्टेडियम के पास तीन अपराधियों ने मोबाइल की छिनतई कर भाग निकले। मामले की जानकारी संजय ने तुरंत अपने परिजनों को दी। इसके बाद बड़े पुत्र राघव दरगड़ ने फोन ट्रैकर के जरिए मोबाइल छिनने वाला का लोकेशन हासिल किया व उसे थड़पखना में पेट्रोल पंप के पास से पकड़ लिया। जिस समय अपराधी को संजय के परिवार वालों ने पकड़ा, उस समय मोबाइल उसके हाथ में ही था और दो अन्य साथी भी वहां मौजूद थे। इस मसले को लेकर वहां पर कुछ देर तक हल्ला-हंगामा भी हुआ और मोबाइल की छिनतई करने वालों ने संजय के परिवार वालों के साथ हाथापाई भी की। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची लालपुर थाना पुलिस ने मोबाइल की छिनतई करने वाल...