Ranchi News: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम निगम की संपत्ति : मेयर
रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 49 दंडाधिकारियों और भारी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति किए जाने पर मेयर रोशनी खलखो ने डीसी को पत्र भेजकर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम रांची नगर निगम की संपत्ति है और मॉर्निंग वॉक के लिए इसका गेट खोलना निगम व मेयर के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में आता है। ऐसे में विधि-व्यवस्था के नाम पर कार्रवाई करना और गेट पर ताला लगाना समझ से परे है। मेयर ने अपने पत्र में अनुमंडल दंडाधिकारी सदर की ओर से पांच अक्तूबर को जारी आदेश का उल्लेख करते हुए कहा है कि 5 से 21 अक्तूबर तक स्टेडियम में 49 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने इस कार्रवाई को अनावश्यक बताते हुए कहा कि यदि सुरक्षा या विधि-व्यवस्था से जुड़ा कोई विषय था तो नगर निगम के अधिकारियों या उनसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.