Ranchi News: जयंती पर याद किए गए पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: रांची। झारखंड आदिवासी विकास समिति के तत्वावधान में रविवार को बहुबाजार चौक में पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रभाकर नाग ने की। समारोह का शुभारंभ डॉ. मुंडा की तस्वीर पर सामूहिक माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर पाइका, छऊ, कुड़ुख और मुंडारी नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही, डॉ. मुंडा के जीवन पर आधारित फिल्म नाची से बांची और गाड़ी लोहरदगा मेल का प्रदर्शन किया गया। पद्मश्री मुकुंद नायक, मांदर सम्राट मनपूरन नायक और लोक कलाकार राजू नायक की टीम ने ढोल, मांदर और बांसुरी की धुनों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। यह भी पढ़ें- मांदर और नगाड़े की थाप से जीवंत हुई जनजातीय विरासत मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.