रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जम्हार गांव में गुरुवार की रात सर्पदंश से साढ़े सात वर्षीय अयांश धनवार की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार अयांश अपने माता-पिता के साथ घर के अंदर कच्चे फर्श पर बिस्तर लगाकर सो रहा था। इसी दौरान एक जहरीला सांप घर में घुस आया और बच्चे को डस लिया। कुछ देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर माता-पिता को सर्पदंश की आशंका हुई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्रा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Roorki News: रायपुर में जहरीले सांप के डंसने से तीन वर्षीय मासूम की मौत सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्ट...