रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के मैरेज हॉल परिसर में नौ अगस्त को जमीयत उल मोमिनीन कमेटी का आम चुनाव कराया जाएगा। चुनाव को लेकर चुनाव समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह निर्णय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया। समिति ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसके बाद रात नौ बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और देर रात परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव में सदर, सचिव, नायब सदर और नायब सचिव पद के लिए कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव समिति ने जमीयत के सभी मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। बैठक में शाहब हमजा, हाफिज शोएब अंजुम, हाफिज तस्लीम रजा, वसीम इकबाल, हाजी अलीहसन, अहमद अंसारी, राशिद अंसारी, दानिश निजाम, शारिक जमाल, कारी जुबैर, फरीद अ...