रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। जमीन संबंधी त्रुटियों का जल्द हो निराकरण। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने बुधवार शाम ओरमांझी के अंचल अधिकारी उज्जवल सोरेन से उनके कार्यालय में मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने जमीन से जुड़ी समस्याओं और आम लोगों को होने वाली परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण ग्रामीणों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाना पड़ता है। इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन खरीद की अनुमति लेने वाले कुछ लोगों के आवेदन में कुर्मी जाति के स्थान पर 'वेद बंगाली' दर्ज हो रहा है, इसका भी समाधान किया जाए। अंचल अधिकारी उज्जवल सोरेन ने बताया कि कुछ त्रुटियां उच्च स्तर से हैं, जिन्हें सुधार के लिए जिला कार्यालय भेजा गय...