Ranchi News: जमीन विवाद में युवक से लूट और हमले का आरोप
रांची, सितम्बर 1 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। सिमलिया रिंग रोड इलाके में जमीन विवाद को लेकर मदरा उरांव पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने लूटपाट और मारपीट का आरोप लगाते हुए सोमवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिमलिया रिंग रोड निवासी मदरा उरांव ने बताया कि 31 अगस्त की रात हाजी चौक से एक लाख रुपये लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से सरफराज अंसारी के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दस्तावेज, मोबाइल और एक लाख रुपये लूट लिए। लोहे की रॉड और पत्थर से सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। मदरा उरांव के अनुसार, जमीन को लेकर पहले भी कई बार उस पर हमला किया जा चुका है। उसने पत्नी को गाली देने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जमीन को लेकर विवाद है और वह जमीन देने से इनकार कर रहा है। घटना के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.