Ranchi News: जमीन विवाद में मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। मलमाडू में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में रातू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल भेजे गए आरोपियों में रितेश कुमार, देवंती देवी, मुकेश कुमार और सतीश साहु शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य बिंदुओं पर भी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों ने रातू थाना में एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.