Ranchi News: जमीन विवाद में अधिवक्ता और बेटे पर हमला
रांची, नवम्बर 5 -- जमीन विवाद में मारपीट Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना क्षेत्र के दुबलिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना में अधिवक्ता राम नरेश सिंह और उनका बेटा विक्रमादित्य सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया। घटना पिछले बुधवार की है। इस संबंध में अधिवक्ता ने पिठोरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनका बेटा विक्रमादित्य सिंह दुबलिया स्थित अपनी दस एकड़ जमीन पर जेसीबी से झाड़ियों की सफाई और चहारदीवारी का निर्माण करा रहा था। इसी दौरान बहादुर उरांव, सचिन कुमार, विमल उरांव समेत 11 नामजद और करीब सौ अज्ञात महिला-पुरुष हथियारों से लैस होकर पहुंचे। आरोप है कि भीड़ ने अधिवक्ता को घेरकर सिर पर पीछे से व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.