Ranchi News: जमीन विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट ने चुटिया थाना में दर्ज एक मामले में अजित लकड़ा को राहत देते हुए अग्रिम जमानत बरकरार रखी है। अदालत ने कहा कि सभी तथ्यों व परिस्थितियों को देखते हुए अंतरिम सुरक्षा जारी रहेगी। इसके साथ ही कोर्ट ने उनकी विशेष अनुमति याचिका का निष्पादन कर दिया। जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस अरुण पल्ली की पीठ ने मामले की सुनवाई की। यह याचिका झारखंड हाईकोर्ट के 29 अप्रैल के उस आदेश को चुनौती देते हुए दायर की गई थी, जिसमें अजित की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ रंजन ने पक्ष रखा। चुटिया थाना में अजित लकड़ा के खिलाफ प्राथमिकी 16 दिसंबर 2024 को दर्ज की गई थी। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद उन्होंने सुप्रीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.