Ranchi News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट,चार गिरफ्तार
रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सोस गांव में शनिवार को जमीन पर धान रोपने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मारपीट के दौरान 20 वर्षीय दीपक महली के सिर में गंभीर चोट लगी और सिर फट गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि गांव में करीब 60 डिसमिल के एक दोईन खेत पर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा करते हैं। शनिवार को एक पक्ष के लोगों द्वारा खेत में धान की रोपाई किए जाने की जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से चान्हो थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई। संगीता उरांव और सुंदरी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.