Ranchi News: जमीन के लिए पैसे नहीं देने पर विवाहिता से मारपीट
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: रांची। अपर हटिया क्षेत्र की एक विवाहिता को जमीन खरीदने के लिए मायके से 10 लाख रुपये नहीं लाने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में पीड़िता ने पति ब्रजेश गुप्ता, सास, देवर व दोनों ननद के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि विवाह के बाद से ससुराल वाले उस पर मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित कर जर्जर मकान में रहने को मजबूर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.