Ranchi News: जमीन के मामले में रातू और अनगड़ा के अंचलाधिकारी को शोकॉज
रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को जनता दरबार में राजस्व मामलों में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित सुनवाई करते हुए उपायुक्त ने रातू अंचल से जुड़े मामले में कार्रवाई की। परिशोधन ऐप पर स्वीकृति मिलने के बावजूद पंजी-2 में सुधार नहीं करने, ऑनलाइन लगान रसीद जारी नहीं करने तथा करीब दो वर्षों से ऑनलाइन रसीद निर्गत नहीं किए जाने समेत चार मामलों में रातू के अंचल अधिकारी रवि कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। वहीं, एक मामले में उनके विरुद्ध प्रपत्र-क गठित करने के भी आदेश दिए गए। इसी तरह बिना उचित कारण म्यूटेशन आवेदन अस्वीकृत करने के मामले में अनगड़ा अंचल अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.