Ranchi News: जमीन कारोबार में मुनाफे का लोभ देकर हड़पे 14 लाख,केस
रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी दिव्यांग जाहिद अंसारी ने सिकिदिरी थाना क्षेत्र के कुटे गांव निवासी जमीन कारोबारी कलाम अंसारी पर जमीन के कारोबार में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 14 लाख 26 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने दिव्यांग सेवा संस्थान, रांची के नेतृत्व में सिकिदिरी थाना पहुंचकर आवेदन दिया और न्याय की गुहार लगाई। आवेदन में कहा गया है कि उन्होंने यह राशि दिव्यांग सेवा संस्थान के सदस्यों से कर्ज लेकर कलाम अंसारी को दी थी, जिसके सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। अब कर्ज देने वाले सदस्य उनसे रुपये लौटाने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित के अनुसार करीब दो वर्ष पहले कुटे गांव निवासी कलाम अंसारी और अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल गांव निवासी तबरेज अंसारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.