Ranchi News: जमीन कारोबारी टोनी को अपराधी लवकुश शर्मा ने मारी गोली
रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। हरिहर सिंह रोड के मंडा बगीचा में रविवार देर रात टोनी लोहरा नामक जमीन कारोबारी को अपराधी लवकुश शर्मा ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से घायल होने पर पुलिस ने उसे रिम्स में भर्ती कराया है। रातू थाना क्षेत्र के कमड़े निवासी टोनी का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह शराब पार्टी कर रहा था।
पुलिस की कार्रवाई इधर, पुलिस ने टोनी के फर्द बयान पर लवकुश उसके साथी गौरव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बरियातू थानेदार प्रकाश रजक ने घायल के बयान के आधार पर सोमवार को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ रविवार देर रात मंडा बगीचा में पार्टी कर रहा था। तभी फायरिंग की आवाज सुनकर गोली चलाने वाले के करीब पहुंच गया। सामने अपराधी लवकुश शर्मा अपने साथी गौरव के साथ खड़ा मिला। टोनी बात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.