रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। जमशेदपुर स्थित होटल साहू के स्वामित्व और कब्जे से जुड़े मामले में दायर विमला देवी की याचिका पर सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत के पूर्व आदेश के अनुपालन में बिहार स्टेट फाइनेंशियल कॉरपोरेशन (बीएसएफसी) ने पिछले शुक्रवार को होटल साहू का कब्जा अपने हाथ में ले लिया।

सुनवाई की जानकारी सुनवाई के दौरान बताया गया कि होटल परिसर से जुड़ी 10 दुकानों को फिलहाल सील नहीं किया गया है। अदालत ने इन दुकानों को खुले रखने की अनुमति दी है। हालांकि, इन दुकानों से मिलने वाला किराया अब बीएसएफसी को मिलेगा। अदालत ने माना कि विमला देवी ने होटल साहू की नीलामी की पूरी राशि अब तक जमा नहीं की है। ऐसे में अंतिम निर्णय होने तक होटल पर बीएसएफसी का ही कब्जा बना रहेगा।

नीलामी की...